{"_id":"65-94707","slug":"Basti-94707-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित बच्ची की मौत, परिवार चपेट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित बच्ची की मौत, परिवार चपेट में
Basti
Updated Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मानिक चंद। सल्टौआ ब्लॉक के कोठिली गांव में पूरा का पूरा परिवार डायरिया की चपेट में है। शनिवार को पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन और उसके माता-पिता भी उल्टी-दस्त से परेशान हैं। गांव के फूलचंद की 11 वर्षीय पुत्री रागिनी की मौत शनिवार को हो गई। फू लचंद ने बताया कि उनकी पत्नी 40 वर्षीय पार्वती और बड़ी बेटी 14 वर्षीय रेखा की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से रागिनी और परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी-दस्त के साथ बुखार से पीड़ित हैं। गरीबी के कारण उसका इलाज नहीं करा सका।
गांव के दिनेश कुमार, चंद्रशेखर, पिंटू ने बताया कि गांव में गंदगी का अंबार लगा है। गांव मेें बनी नालियां कूड़े-करकट से पट गई हैं। सफाई कर्मचारी मात्र प्रधान के घर हस्ताक्षर बनाकर अपने घर चला जाता है। गांव की प्रभावती देवी मंशा देवी, वायदा खातून ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मैडम गांव में कभी दिखाई नहीं पड़ती हैं। जिसके कारण किसी भी बीमारी के संबंध में चिकित्सालय तक जानकारी नहीं पहुंच पाती है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रवींद्र वर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर दवा का छिड़काव और फ ॉगिंग कराई जा रही है। पीड़ितों का इलाज चला रहा है।