{"_id":"65-92887","slug":"Basti-92887-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा हास्पीटल में अल्ट्रासाउंड पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा हास्पीटल में अल्ट्रासाउंड पर रोक
Basti
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पीसीपीएनडीटी नियमों का पालन कराने के लिए गुरुवार को अपर एसडीएम लालजी मिश्र और डिप्टी सीएमओ नेे दो अल्ट्रासांउड सेंटराें की जांच की। इसमें सेवा हास्पीटल में कमी मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। डीएम के निर्देश पर अपर एसडीएम लाल जी मिश्र और पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने शहर में स्थित सेवा हास्पीटल में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर अभी कुछ महीने पहले ही अल्ट्रासाउंड का कार्य प्रारंभ किया गया था। जांच में अल्ट्रासाउंड मशीन के कागजात और किए गए अल्ट्रासाउंड के अभिलेखों को जांचा। इसमें कमी पाए जाने पर सोनोग्राफी मशीन सीज करते हुए अल्ट्रासाउंड पर रोक लगा दी गई। इसके बाद टीम ने जिला चिकित्सालय के निकट स्थित शकुंतला डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। हालांकि यहां पर अभिलेखों में कुछ कमियां थीं, लेकिन टीम ने इसमें सुधार लाने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की चेतावनी दी। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि दो से 9 अगस्त तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों सेेंटरों को चेक किया गया। आगे भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन