{"_id":"65-84987","slug":"Basti-84987-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आभूषण और बर्तनाें के साथ दो गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आभूषण और बर्तनाें के साथ दो गिरफ्तार
Basti
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/हर्रैया। पुलिस अधीक्षक की ओर से अपराधियाें की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हर्रैया पुलिस ने शुक्रवार को सुबह कस्बे के मनोरमा पुल के पास से दो चोरों को पकड़ने का दावा किया है। इनके पास से चोरी के आभूषण और बर्तन बरामद हुए। पुलिस को इनके पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है।
शुक्रवार को सुबह थानाध्यक्ष हर्रैया प्रदीप कुमार सिंह अपने हमराही सिपाही बीरबल यादव और संतोष के साथ एंटी रोल होल्डर चेकिंग में बभनान तिराहे पर मौजूद थे। तभी गश्त करके वापस आ रहे उपनिरीक्षक आनंद कुमार, राजनरायण यादव, सिपाही राजेश्वर चंद, संदीप, धर्मदेव मिल गए। उसी समय जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे की ओर से दो शातिर बदमाश मऊघाट की ओर जा रहे हैं। सूचना पर मनोरमा पुल के दोनों तरफ घेराबंदी की गई। दोनाें को देखते ही पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान लटकानू उर्फ विनोद पुत्र जगदीश सोनकर और रामू सोनकर पुत्र रामरूप निवासी खटकैया थाना हर्रैया बताया। तलाशी में इन दोनाें के पास से 6 जोड़े चांदी का बिछुआ, 20 अदद कील, 99 अदद पायल और घुंघरू, एक तमंचा और एक कारतूस मिला।
पूछताछ में दोनाें ने कबूला कि उन्होंने हर्रैया कस्बे के सर्राफा मार्केट में रामचंद्र गुप्ता की दुकान से जैक से शटर उठाकर एक दिसंबर 2013 की रात में चोरी की थी। दोनाें ने घटना में अपने साथ चौथी लाल पुत्र राजेश सोनकर निवासी खटकैया का भी घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके अलावा चोराें ने कस्बे के ही वार्ड नंबर 6 मनोरमा नगर में स्थित अमित कुमार गुप्ता के गोदाम से दिनांक 14 मार्च की रात में चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर हाईवे के बगल में डॉ. बंगाली के घर के बगल में स्थित झाड़ी में चोरी करके छिपाया हुआ 91 अदद पीतल का परात और 67 अदद फूल की थाली जिसका वजन डेढ़ क्विंटल था बरामद कर लिया। पुलिस अभियुक्त चौथी लाल की तलाश में जुट गई। एसओ ने बताया कि अभियुक्त लटकानू के उपर थाना- कोतवाली, नगर, हरैया, कलवारी में करीब 14 मुकदमे और रामू सोनकर के ऊपर इन थानों में करीब 10 मुकदमे चोरी और लूट के पंजीकृत हैं।