फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1761 बालिकाओं को मिले स्वीकृति पत्र

1761 बालिकाओं को मिले स्वीकृति पत्र

Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
Basti
Basti Updated Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पशुधन और लघु सिंचाई मंत्री राजकिशोर सिंह ने 1761 अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं को ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के अनुदान का स्वीकृति पत्र दिया। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा श्रमिकोें को साइकिल भी वितरित की।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से संचालित ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के अनुदान से संबंधित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों छात्रों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चला रही है। अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं के लिए ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना संचालित की गई है। इस योजना में इस वर्ष सरकार 350 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। कहा कि समाजवादी सरकार एक-एक कर अपने वादे पूरा कर रही है। छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, विशेषकर विज्ञान और तकनीकी ज्ञान की ओर प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने निशुल्क लैपटॉप वितरण की योजना शुरू की। बस्ती जिले में भी इस योजना से 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुई हैं। बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कन्या विद्याधन योजना चला रही है। अभी हाल ही में कौशल विकास योजना शुरू की गई है। हम 25 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार युवक युवतियों को बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। इसका मकसद युवा वर्ग को प्रोत्साहित करना है। मंत्री ने 197 श्रमिकों को साइकिल, 131 श्रमिकों को उपकरण क्रय के आर्थिक सहायता तथा मृतक के परिवार को सहायता कार्यक्रम के तहत सुमित्रा देवी निवासी आसपुर गनेशपुर को एक लाख 15 हजार रुपये की सहायता भी दी।
विज्ञापन

डीएम अनिल कुमार दमेले ने कहा कि ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना में 1782 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनके पुन: संवीक्षण के आधार पर 1761 छात्राएं पात्रता की श्रेणी में पाई गईं। इन्हें स्वीकृति पत्र दिया जा रहा है। इस योजना में जिन छात्राओं को स्वीकृति पत्र दिये जा रहे हैं, उन्हें 20 हजार रुपये सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। डीएम ने कहा कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। इसी के साथ ही निर्वाचन की घोषणा होने तक ऐसे लोग, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। अब मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए फार्म छह पर आवेदन पत्र ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। सपा नेता बृज किशोर सिंह डिपंल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ बब्बन उपाध्याय, डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद, परियोजना निदेशक डीपी सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बृजलाल, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजकुमार सिंह, उपायुक्त श्रम सरजू प्रसाद, जिला प्रोवेशन अधिकारी दिलीप कुमार, मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed