फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जनपदीय स्काउट गाइड शिविर शुरू

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जनपदीय स्काउट गाइड शिविर शुरू

Thu, 28 Nov 2013 05:40 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 28 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय इंटर कालेज परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ मंडलायुक्त सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों मे अनुशासन व राष्ट्रीयता की भावना पनपती है। ऐसे शिविर के आयोजन से उनका उत्तरोत्तर विकास होता है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि स्कूली बच्चों के स्काउट गाइड शिविर में प्रतिभाग करने से प्रारंभिक स्तर पर उनमें बौद्धिक विकास होता है। साथ ही मानसिक दृढता भी आती है। जिससे वे देश की रक्षा के प्रति हर पल तत्पर रहने का जज्बा अपने अंदर विकसित कर लेते हैं।
विज्ञापन

इसके पूर्व मंडलायुक्त के पहुंचने पर उनको बैज लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर औपचारिक शुरूआत की गई। इसके बाद स्काउट ध्वजारोहण किया गया। आयोजन में आई 21 स्कूलों की टीमाें ने मुख्य अतिथि के सामने मार्च मास्ट किया। सलामी कमिश्नर ने ली। आयोजन समिति के अध्यक्ष डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्काउट गाइड की औपचारिक शुरूआत व आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। संयोजक जीजीआईसी की प्रधानाचार्य देवबाला पांडेय, जीआईसी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बेगम खैर की प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी, स्काउट कमिश्नर डॉ. कमलेश पांडेय, प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह मंजुल, रणबहादुर सिंह आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जीजीआईसी की स्काउट प्रमुख शिक्षिका नीलम सिंह आदि ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्राें के बैंड व विभिन्न वाद्य यंत्राें की धुन पर स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति की गई। इस मौके पर शिक्षक नेता अनिरूद्ध त्रिपाठी सहित अन्य कालेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed