फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस कार्यक्रमों की धूम

शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस कार्यक्रमों की धूम

Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
Basti
Basti Updated Fri, 15 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गुरुवार को विभिन्न आयोजनों के बीच देश के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्रिय पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में बाल दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। कई स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तो गोष्ठी के जरिए चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश के पहले प्रधानमंत्री का जन्म दिन संकल्पों के साथ मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद और लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं के बीच प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने समन्वय स्थापित कर देश के विकास की नींव रखी। उन्होंने देश को आजाद कराने से लेकर देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष राम मिलन चतुर्वेदी, पूर्व विधायक रामजियावन और छोटेलाल तिवारी ने पंडित नेहरू से जुड़े कई प्रसंगों की चर्चा की। इस मौके पर हरिश्चंद्र तिवारी, कौशल कि शोर श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, धर्मदेव चौधरी, विपिन राय, भानु प्रताप सिंह, मुकुल प्रताप नारायण पांडेय, विपुल प्रताप नारायण पांडेय, साधूशरन आर्य, ज्ञानेंद्र पांडेय, राजेश चौधरी, रंजना सिंह, शिव प्रसाद चौधरी, डॉ. विद्या मिश्र, मानिक राम मिश्र, रमा चतुर्वेदी, शकुंतला देवी, पवन कुमार चौरसिया, पीएन दुबे, अविनाश पांडेय, रिंकू श्रीवास्तव, पिंटू मिश्र, परवेज अहमद, अतीउल्लाह सिद्दीकी, प्रियंका पांडेय, इंद्रावती शुक्ला, शीला शर्मा, रामधीरज चौधरी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरला इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की एमडी ऋतिका जायसवाल ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्कूल के उपाध्यक्ष रिचर्ड विलियम ने बच्चों को प्रथम प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया। बाद में बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वैदिक और उसके साथियों की ओर से प्रस्तुत एनएसजी कमांडो नाम एकांकी ने 26 नवंबर 2011 के आतंकी हमले की याद ताजा कर दी। इसके अलावा ड्रेस कंपटीशन भी आयोजित किया गया।

विभिन्न रूपो में बच्चों ने लुभाया
कटरा स्थित लिटिल फ्लावर्स में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने मोहक ड्रेस में विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया। प्रान्या ने झांसी की रानी का रूप धरा तो अमृता पाल ने परी का। रोहित ने कृष्ण का, साहिल ने हनुमान, तान्या ने सरस्वती के रूप में ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कक्ष दो की हर्षिता ने शिक्षिका का, श्रेया मौर्या ने राजकुमारी का, हितेष श्रीवास्तव ने रावण का रूप धरा। इसके अलावा रिया लखमानी प्याज के, रिषभ शेर के हर्षित वर्मा खरगोश के रोल में रहे। इस मौके पर प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मधु रानी सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिताओं के बीच मनी नेहरू जयंती
सेंट्रल एकेडमी में चाचा नेहरू की जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। केला प्रतियोगिता में आशीष प्रथम, सारस्वत द्वितीय और मोहम्मद कैफ तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा म्यूजिकल चेयर, पोस्टर और वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। लवकुश चौधरी, धर्मेंद्र यादव, ज्योति, मानसी पांडेय, जुनेद खान, विशाल चौधरी, आयुषमनि, हरिप्रिया कपूर, सोनल श्रीवास्तव, सोनल गुप्ता, प्रगति सिंह, अभिनव सिंह, तारिक याजदानी, शांभवी पांडेय, पौरव तिवारी सफल प्रतिभागी रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधीर श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। निदेशक जेपी तिवारी ने कहा कि प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे, इस लिए बच्चे उन्हे प्यार से चाचा नेहरू पुकारते थे।

सीएमएस में काटा केक
द सीएमएस में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य जानसन एलिसन ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान केक भी काटा गया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सामूहिक नृत्य सबसे आकर्षक रहा। इस मौके पर रविंद्र मिश्र, लक्ष्मी सिंह, शीला वर्मा, सुनीता चौधरी, आराधना पाठक, नीति सिंह, सपना गुप्ता, प्रियंका दूबे, जूही श्रीवास्तवा, किरन शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

डान वास्को में लगा बाल मेला
डान वास्को स्कूल में बाल मेले का शुभारंभ संरक्षिका सुमनरानी मिश्रा और प्रबंधक राजेश मिश्र ने दीप जलाकर किया। दोनों ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों को चाचा नेहरू के सपनों का भारत बनाना होगा। इस दौरान जलेबी दौड़, स्लो साइकिल रेस, अंत्याक्षरी, ड्रेस कंपटीशन आदि का भी आयोजन किया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं के बीच म्यूजिकल रेस का भी आयोजन किया गया। इसमें शालिनी पांडेय और नरेंद्र कुमार वर्मा विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed