फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   17 दिनों से एक्सचेंज खराब, उपभोक्ताओं में गुस्सा

17 दिनों से एक्सचेंज खराब, उपभोक्ताओं में गुस्सा

Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। ब्लाक मुख्यालय पर स्थापित दूर संचार उपकेंद्र उपभोक्ताओं के लिए हाथी का दांत साबित हो रहा है। 17 दिन से उपकेंद्र खराब है। इससे जुड़े टेलीफोन बंद हैं। बावजूद इसके, विभाग उसे ठीक कराने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। विभाग की इस लापरवाही से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। एसडीओ एलबी यादव का कहना है टेलीफोन खराब है तो वह क्या करें। कार्ड जल गया है। हफ्ते भर में बन कर आएगा तब ठीक किया जाएगा। एसडीओ के गैरजिम्मेदाराना जवाब से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से 35 किमी दूर बना दूर संचार केंद्र अब बेमतलब साबित हो रहा है। कभी जनरेटर में तेल नहीं तो कभी इनवर्टर सिस्टम खराब रह रहा है। इससे एक्सचेंज डेड हो जा रहा है। परिणाम स्वरूप मोबाइल उपभोक्ताओं को नेटवर्क नहीं मिल रहा है और टेलीफोन सेट घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। कमोवेश यही हाल ब्राडबैंड का भी है। महीने में बमुश्किल 15 दिन ही उपभोक्ताओं को ब्राडबैंड की सेवा मिल पा रही है। इस बार तो लापरवाही की हद हो गई। चार जून को हाई वोल्टेज से एक्सचेंज के कार्ड जल गए और एक्सजेंच डेड हो गया। ब्राडबैंड और पीसीओ के माध्यम से रोजी-रोटी कमा रहे लोगों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। उपकेंद्र ठीक कराने के लिए उपभोक्ता लगातार विभाग के संपर्क में हैं, बावजूद इसके विभाग एक्सचेंज ठीक कराने में रुचि नहीं ले रहा है। हालांकि करीब छह दिन बाद ब्राड बैंड सेवा बहाल हो गई है, फिलहाल पीएनटी सेवा ठप है। ब्राड बैंड कनेक्शन धारक महेंद्र प्रसाद का कहना है कि आए दिन ब्राड बैंड फेल होने से रोजगार प्रभावित हो रहा है। यही नहीं, ब्लाक और अस्पताल के डाटाबेस काम भी समय से नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed