{"_id":"65-66847","slug":"Basti-66847-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित
Basti
Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दो कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। दोनों लाइसेंस डीएसओ ने निलंबित किया है। कार्डधारकोें को राशन का वितरण न करने, तेल और अनाज की कालाबाजारी की शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोटेदारों के खिलाफ वितरण में अनियमितता की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। हर्रैया विकास खंड के ग्राम पंचायत निदूरी खम्हौआ की दुकान की जांच में अनियमितता मिली। दुकान पर न तो रेट बोर्ड लगा था और न ही लाभार्थियों की सूची ही मिली। इरशाद और कुग्गु ने बताया कि उनका राशन कार्ड प्रधान के पास है। बताया कि उन लोगों को कभी भी अनाज नहीं मिला। निदूरी खम्हौआ की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर उसे करीब के गांव काशीपुर में अटैच कर दिया गया।
इसी तरह बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जलालपुर की कोटे की दुकान सस्पेंड कर दी गई है। निदूरी खम्हौआ की तरह यहां पर भी कमियां मिलीं। सुग्रीव ने बताया कि जब से उसके नाम अंत्योदय योजना का कार्ड बना तब से कोटेदार ने उसे दो बार मिट्टी का तेल दिया। कार्ड भी कोटेदार ने रख लिया है। यह दुकान बगल के किसान सेवा समिति से अटैच कर दी गई।