{"_id":"65-53231","slug":"Basti-53231-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा प्रथम, शिवांगी को द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा प्रथम, शिवांगी को द्वितीय स्थान
Basti
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संस्कार भारती ने रविवार को अमहट घाट के पुराने शिवमंदिर के पास दीप महोत्सव का आयोजन किया। इसमें द सीएमएस स्कूल की प्रतिभा प्रथम, सावित्री विद्या विहार की शिवांगी गोस्वामी द्वितीय व रामबाग की रुचि गिरी को तृतीय पुरस्कार मिला।
महोत्सव का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत से हुआ। पदाधिकारियों ने रामचरितमानस के सुंदर कांड का पाठ किया। आयोजन में 12-15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं का कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें द सीएमएम, सावित्री विद्या विहार, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग सहित अन्य कई स्कूल की छात्राआें ने प्रतिभाग किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. कैप्टन पुष्पलता मिश्रा ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है। जो बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटने पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करने के बाद दीपदान किया गया था। इसी परंपरा के निर्वहन में संस्कार भारती इसका आयोजन कर रही है। प्रांतीय मंत्री डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि दीप पर्व से हमें खुशी का संदेश मिलता है। अंत में 1001 दीप जलाकर दीपदान किया गया। इस अवसर पर नीलम सिंह, अनीता चौधरी, मधु श्रीवास्तवा, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तवा, ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रवीन श्रीवास्तव, लता सिंह, ऊषा सिंह, रूपा भारती आदि उपस्थित रहीं।