{"_id":"5b8593ce42c792463c050c07","slug":"91535480782-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बनवाएंगे तीन अंत्येष्ठि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बनवाएंगे तीन अंत्येष्ठि स्थल
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बनवाएंगे तीन अंत्येष्टि स्थल
लजघटा, खतमसराय और छतौना के लिए मांगी भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। विकास खंड क्षेत्र में तीन नए शवदाह केंद्रों का निर्माण होगा। इसके लिए स्थानीय विधायक अजय सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिख कर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विधायक ने लजघटा, खतमसराय और छतौना में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण करने के लिए भूमि तलाशने के लिए पत्र लिखा है। सरयू और मनोरमा नदी के किनारे विधायक निधि से कुल आठ शवदाह केंद्र परशुरामपुर और विक्रमजोत ब्लॉक के लजघटा, रजवापुर, मुंडेरीपुर, छतौना, पखेरु, पूरे बेदू, कुसमौरघाट, रग्घुपुर में जमीन की व्यवस्था होने पर निर्माण कार्य होगा। इसमें छह मनोरमा तो दो सरयू नदी के किनारे बनाए जाने की बात कही गई है। एडीओ पंचायत आनंदस्वरूप सिंह ने बताया कि विक्रमजोत में तीन नए अन्त्येष्टिस्थल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित किया जाना है। ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव, कार्ययोजना व सुझाए गए स्थल की खसरा खतौनी को डीपीआरओ कार्यालय को भेजा जा चुका है।
11 अंत्येष्टिस्थल भ्रष्टाचार के शिकार
पूर्व की सरकारों ने भी विक्रमजोत में 11 शवदाह केंद्रों का निर्माण कराया था। कार्यदायी संस्था ग्रामपंचायत और ब्लॉक की भद्द पिट चुकी है। निर्माण के प्रारंभ में ही अंत्येष्टि स्थल भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के भेंट चढ़ गए। खेमराजपुर, अमोढा, सौरी, पूरे चेतन के अंत्येष्टि स्थल निर्माण में घटिया सामाग्री और चिह्नित स्थलों पर न बनाने के मामले कि जांच अभी तक लंबित है। विधायक अजय सिंह ने बताया कि पहले से बने शवदाह केंद्र पिछली सरकारों की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। जिन्हें बनाने की कवायद चल रही है। भव्य तरीके से बनाए जाएंगे। ये उन्हीं स्थलों पर बनेंगे जहां पहले से अंत्येष्टि होती आ रही है।