फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अब हैंडपंपों की मरम्मत और रीबोर पंचायतें कराएंगी

अब हैंडपंपों की मरम्मत और रीबोर पंचायतें कराएंगी

Thu, 29 Jun 2017 05:19 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
अब हैंडपंपों की मरम्मत और रीबोर पंचायतें कराएंगी
नई व्यवस्था के तहत अब हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर का कार्य जल नगम के स्थान पर ग्राम पंचायतें करेंगी। इसके लिए अपर मुख्य सचिव की ओर से सभी डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को आदेश जारी किए गए हैं। गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर खराब या फिर दूषित पानी दे रहे इंडिया मार्का हैंडपंप को रीबोर और मरम्मत कराने के लिए रकम का इंतजार नहीं करना करना पड़ेगा और न ही जल निगम कार्यालय में चक्कर लगाना पड़ेगा। शासन के नए आदेश के तहत ग्राम पंचायतें 14वें वित्त आयोग के धन से हैंडपंप का मरम्मत और रीबोर करा सकती हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चंचल कुमार तिवारी आदेश जारी कर दिया है। रीबोर का कार्य ग्राम पंचायतें खुद या संबंधित कार्यदाई संस्था से करा सकती हैं। रीबोरिंग योग्य हैंडपंप के तकनीकी अनुश्रवण का कार्य खंड स्तर पर उपलब्ध तकनीकी कर्मी या डीएम की ओर से नामित तकनीकी अधिकारी द्वारा किया जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता और निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण क्रियान्वयन एवं समन्वयक समिति की ओर से किए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed