{"_id":"5a7b42fd4f1c1ba0268b8edf","slug":"9-donated-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिला सहित नौ ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिला सहित नौ ने किया रक्तदान
basti
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कायऱ्क्रम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। प्रशासन और आकांक्षा समिति की संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गांधीकला भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन करते समय डीएम सुशील कुमार मौर्य ने कहा कि रक्तदान को महादान है। इससे कई अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। शिविर में तीन महिलाओं सहित कुल नौ लोगों ने रक्तदान किया। तीन रक्तदान करने वाली महिलाओं में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय की पत्नी श्यामलता, पुत्री मेधा बेटी और जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी। वहीं पुरुषों में रक्तदान करने वालों में सुदृष्टि नरायन त्रिपाठी, आशुतोष कुमार, शरद चौधरी, संदीप सिंह, वेद प्रकाश चौधरी और रमेशचंद्र ने रक्तदान में हिस्सा लिया।
सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय कहा कि रक्तदान के बाद रक्त देने वाले किसी की जिंदगी बचाने का कार्य करते हैं। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग रक्तदान का शिविर निरंतर आयोजित कर रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन वैय ने बताया कि 18 से 60 साल के लोग रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन में हुआ। इस मौके पर एडीएम भगवान शरण, सीआरओ आरबी पांडेय, एसडीएम सदर हरिश्चंद्र सिंह, पीडी आरपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणवीर सिंह, जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी आरएस पांडेय, प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, जमाल अहमद, अखिलेश चतुर्वेदी, मनोज बरनवाल सहित अन्य मौजूद रहे।