फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8th examination cancil when wrong question pepar out off

परिषदीय स्कूलों के इम्तहान में प्रश्नपत्र पर ही सवाल

Wed, 16 Oct 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
8th examination cancil when wrong question pepar out off
्राथमिक विद्यालय बैरिहवा में अर्द्ववार्षिक परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : BASTI
गलत प्रश्न पत्र के कारण कक्षा आठ की हिंदी की परीक्षा निरस्त
विज्ञापन

बस्ती। सरकार परिषदीय विद्यालयों को पटरी पर लाने के लिए तमाम कवायद कर रही है। पठन-पाठन पर सख्ती के अलावा स्कूूलों में शिक्षकों की मौजूदगी पर भी उसकी नजर है, मगर जिम्मेदारों की लापरवाही जारी है। यह बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा में उजागर हुआ जब परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक की हिंदी विषय का प्रश्नपत्र बच्चों को सामने आया। इसमें तमाम ऐसे सवाल थे, जिसका अर्थ खोजना मुश्किल रहा। कक्षा आठ और सात की परीक्षा में कक्षा छह के प्रश्न चर्चा का विषय है। ऐसे में कक्षा आठ की हिंदी की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।

जिले में 1745 प्राथमिक विद्यालय और 639 जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। ये परीक्षा 23 अक्तूबर तक चलेगी। जूनियर विद्यालयों में पहले हिंदी और पर्यावरण की परीक्षा हुई, जबकि प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जूनियर विद्यालयों में प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 तक हुआ। परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन प्रश्न पत्र मे गलत प्रशन पूछे जाने के कारण पुन: परीक्षा कराई जाएगी। बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि कुछ ब्लॉक क्षेत्रों के विद्यालय में हिंदी के प्रश्न पत्र में गलत प्रश्न पत्र होने के कारण उन विद्यालयों में पुन: परीक्षा कराई जाएगी। 17 को महिलाओं का करवा चौथ पड़ने के कारण वह परीक्षा 23 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed