फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   860 students face crisis in submerged Atal Residential School

Basti News: जलमग्न अटल आवासीय विद्यालय में 860 विद्यार्थियों के सामने संकट

Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
860 students face crisis in submerged Atal Residential School
अटल आवासीय विद्यालय बसेवा राय पानी से घिरा संवाद
परशुरामपुर (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र के परशुरामपुर ब्लॉक के बसेवा राय स्थित अटल आवासीय विद्यालय में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। श्रम विभाग की ओर से संचालित इस आवासीय विद्यालय में 860 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बारिश के बाद परिसर में पानी भरने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभाग का दावा है कि सभी विद्यार्थी विद्यालय में मौजूद हैं और बिजली, पानी व भोजन की व्यवस्था सुचारु है।
विज्ञापन

63 करोड़ रुपये की लागत से बने विद्यालय का बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इसके बावजूद जलनिकासी का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। परिसर के आसपास भी पानी जमा है। अभिभावकों का विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वे फोन के माध्यम से ही बच्चों से संपर्क कर पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पानी निकालने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की है। बताया गया कि कुछ विद्यार्थी परिसर के ऊंचे हिस्से से होकर आवागमन कर रहे हैं, जिससे फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मनोरमा से जुड़े अर्जनी नाले से रिस रहा पानी : 17 एकड़ में फैला विद्यालय परिसर निचले क्षेत्र में होने के कारण बारिश में जलभराव की चपेट में आ जाता है। परिसर के पास पानी एकत्र करने के लिए तालाब बनाया गया है। तेज बारिश के दौरान आसपास का पानी भी इसमें पहुंचने से तालाब भर जाता है और निकासी की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विद्यालय के बगल से गुजर रहे मनोरमा नदी से जुड़े अर्जनी नाले का पानी बाउंड्रीवाल पर दबाव बना रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बाउंड्रीवाल से रिसाव के जरिये पानी परिसर में पहुंच रहा है। ड्रेनेज से भी पानी आने की बात कही जा रही है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से छात्रों और शिक्षकों में जलजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed