फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 Kosi Parikrama Marg will establish new dimensions of development

Basti News: विकास के नए आयाम स्थापित करेगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग

Mon, 15 Dec 2025 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrama Marg will establish new dimensions of development
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के छावनी क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रारंभ।
बस्ती। जिले में प्रभु श्रीराम की उद्भव स्थली मखौड़ा धाम से शुरू 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को हाईवे में बदलने की कवायद में तेजी आई है। इससे श्रद्धालु जहां आसानी से प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन कर सकेंगे, वहीं विकास के नए आयाम भी स्थापित होंगे।
विज्ञापन

अयोध्या, बस्ती समेत कई जनपदों को पहचान दिलाने के लिए यहां रामायण काल से जुड़े एहतिहासिक मार्ग 84 कोसी परिक्रमा के जरिये बस्ती-अयोध्या को आपस में जोड़ा जा रहा है। बताया गया कि 2,533 करोड़ रुपये रुपये से 254 किलोमीटर लंबा मार्ग बस्ती, आंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा जिलों से होकर गुजरेगा। निर्माण कार्य में तेजी आने से उम्मीद भी बढ़ने लगी है कि श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़ेगा। विभाग के अनुसार, अयोध्या की सनातन परंपरा से जुड़ी विश्व प्रसिद्ध 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को हाईवे बनाने का कार्य अब जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बस्ती जिले में करीब 35 किमी हिस्से का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। छावनी क्षेत्र के रामगढ़ खास ग्राम पंचायत अंतर्गत फत्तेपुर मजरे में एक बड़े ओवरब्रिज के लिए पिछले 10 दिनों से पाइलिंग का काम जोरों पर है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अनुसार, परिक्रमा मार्ग को निर्बाध बनाने के लिए एक-दूसरे विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है। इस मार्ग की जद में आ रहे स्थानीय अमारी बाजार के मार्ग को कुछ स्थानों पर डायवर्ट भी किया जाएगा और वहां अंडरपास बनाए जाएंगे, इससे लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। यहीं से लोग अयोध्या धाम के लिए भी पहुंच सकेंगे। वहीं जहां, कुछ तकनीकी मामले हैं, वहां पर प्रशासन इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रहा है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा में पूरे मार्ग को फोरलेन बनाकर श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी।
विज्ञापन

55 गांवों में होकर गुज रहा है 84 कोसी परिक्रमा मार्ग : प्रथम फेज की सड़क के लिए जिले के तीन ब्लॉक क्षेत्रों के 55 गांवों में अधिग्रहित जमीन को चिह्नित कर कार्य शुरू करवा दिया गया है। जिले में प्रस्तावित 35 किमी लंबाई में सड़क बनाने के लिए मशीनों से खोदाई कराकर अधिग्रहित जमीन की मार्किंग करा मिट्टी भराई और अन्य कार्य चल रहा है। निर्माण प्रक्रिया में भी तेज आई है। सड़क के लिए कुल 6500 काश्तकारों की 45 मीटर चौड़ाई में 180 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी एनएच को प्रथम फेज की सड़क बनाने के लिए 1,032 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुए हैं। यह सड़क मखौड़ा धाम व छावनी से महूघाट, रामबाग व सांड़पुर से सरयू नदी पार कर आंबेडकरनगर के शृंगी ऋषि के आश्रम तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनेगी सड़क : परिक्रमा मार्ग की सड़क 10 मीटर विद पिप्ड सोल्डर यानी टू-लेन बनाई जाएगी। जिले में प्रथम फेज की 35 किमी तक सड़क बनाने के लिए 1,032 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 10 मीटर चौड़े टू-लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। इस धन में जमीन का मुआवजा, बिजली के खंभे हटाने, वन विभाग के पौधरोपण, पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन हटाने व अन्य खर्चे भी शामिल हैं।

ये गांव आ रहे नजदीक : 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बस्ती जिले से होकर गुजरता है और इस जिले के लगभग 55 गांवों को अपने दायरे में लेता है, जैसे कि मखौड़ा, कोहरायें, रजवापुर, नगरा बदली, केनौना, रामगढ़ खास, फत्तेपुर, नीमडांड, नाल्हीपुर, रेडवल, रामरेखा, अमोढा, बरखंडीजोत, देवखाल, कुदरही, विशेश्वरगंज, बसंतपुर, कसैला, समोढा, तुर्कीपुर, हनुमान बाग, बरसाव, पूरे ओरीराय, कटारिया, सुविखा बाबू, शेरवाघाट आदि रास्ते में श्रद्धालु स्वागत करते हैं और प्रशासन भूमि अधिग्रहण कर कार्य पूरा करते हुए निर्माण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed