{"_id":"5b917118867a557fe732abf8","slug":"81536258328-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्येंद्र नाथ मतवाला को ‘साहित्य पितामह’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्येंद्र नाथ मतवाला को ‘साहित्य पितामह’ सम्मान
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- काव्य गोष्ठी
सत्येंद्र नाथ मतवाला को ‘साहित्य पितामह’ सम्मान
डॉ. जगमग को ‘मैथिली शरण गुप्त’ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रेमचंद साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज के हाल में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय विभूतियों को सम्मानित किया गया। सत्येंद्र नाथ मतवाला को ‘साहित्य पितामह व डा. रामकृष्ण लाल जगमग को ‘मैथिली शरण गुप्त’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि समाज में संवेदनहीनता बढ़ रही है, ऐसे में साहित्यकारों, शिक्षकों, समाज के जागरूक लोगों को अपनी भूमिका का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना होगा। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद त्रिभुवन प्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज की दिशा व दृष्टि कैसी हो, रचनाकार इसका पथ प्रशस्त करते हैं। आज उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येन्द्रनाथ मतवाला व संचालन डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग ने किया।
सम्मान समारोह में डॉ. वी.के. वर्मा को ‘पं. मदन मोहन मालवीय’ सम्मान के अलावा नीलम सिंह, राधेश्याम शुक्ल, शोभावती शर्मा, कुलदीप सिंह, घनश्याम सिंह, सुरेन्द्र नाथ ओझा, जगदम्बा प्रसाद भावुक, सागर गोरखपुरी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, भूपेन्द्र नारायण तिवारी, डॉ. रघुवर प्रसाद पाण्डेय, बब्बन प्रसाद पाण्डेय, पंकज सोनी, राघव शरण चौधरी, कैलाश चंद दूबे ‘चंचल’ छविराज ‘राज’ कृष्णानन्द ओझा को शिक्षा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।