{"_id":"59510d1f4f1c1b7f2d8b4901","slug":"81498483999-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांध जताया ऐतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांध जताया ऐतराज
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर शांतिपूर्ण ढंग से काली पट्टी बांधकर कुछ युवकों ने मुसलमानों पर हो रहे हमले का विरोध जताया। चर्चा के मुुताबिक युवक आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) से जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हिंदुस्तान में हो रहे मुस्लिमों के जघन्य हत्याओं के विरोध में ईद की नमाज में काली पट्टी बांधकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। लोगों ने कहा कि हरियाणा में ट्रेन में सफर के दौरान जाति और समुदाय पूछकर मुस्लिम युवक की पिटाई की गई। जम्मू में डीएसपी की पीटकर हत्या कर दी गई। जिसका हमलोग विरोध दर्ज करा रहे हैं।
दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक दुबौलिया मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जनाब तोराब अहमद अली के आह्वान पर युवाओं ने मुसलमानों पर हमले किए जाने के खिलाफ काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की। लोगों का कहना था कि सोची समझी रणनीति के तहत बेकसूर मुसलमानों को भीड़ इकट्ठा करके बेरहमी से मार दिया जाता है और अपराधी खुलेआम घूमते हैं। ऐसी घटनाओं को सरकारें तुरंत रोके। भीड़ कानून को हाथ में ले तो इसकी जवाब देही भी तय होनी चाहिए।