फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7752 migrants arriving by special trains

मुंबई, तमिलनाडु व लुधियाना से बस्ती पहुंचे 7752 प्रवासी मजदूर्

Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
7752 migrants arriving by special trains
बस्ती रेलवे स्टेशन पर काउंटर पर नाम दर्ज कराते यात्री। - फोटो : BASTI
मुंबई, तमिलनाडु व लुधियाना से आए 7752 प्रवासी
विज्ञापन

बस्ती। महानगरों से अपने गांव आने का सिलसिला चल रहा है। शुक्रवार को 13 ट्रेनों के आगमन की सूचना थी, मगर देर शाम तक 11 श्रमिक स्पेशल यहां आईं। इसमें बस्ती सहित प्रदेश के कई जिलों के 7752 प्रवासी मजदूर सवार थे। इन्हें रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सूचीबद्ध कर थमैल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद परिवहन निगम की बसों से गंतव्य रवाना कर दिया गया।

बस्ती रेलवे स्टेशन पर सबसे पहली श्रमिक स्पेशल झांसी से पहुंची। इसमें से 386 यात्री यहां उतरे। इसके बाद ट्रेन आगे चली गई। थोड़ी ही देर में दूसरी गाड़ी मुंबई से आई। यह गाड़ी गोरखपुर के लिए थी, मगर यहां रुकी तो इसमें से 201 यात्री उतरे। इसके बाद फिर मुंबई से आई श्रमिक स्पेशल से 1542 यात्री, लुधियाना से आई गाड़ी से 254 यात्री, तमिलनाडु से आई गाड़ी से 382 यात्री के अलावा मुंबई से 810 व दूसरी गाड़ी से 294, जबकि वापी गुजरात से आई गाड़ी से 570 यात्री उतरे। लोकमान्य तिलक से पहुंची श्रमिक स्पेशल से 830, मुंबई से 1185 तमिलनाडु से आई गाड़ी से 1298 यात्री यहां उतरे। डीएम आशुतोष निरंजन की देखरेख में यहां सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। इसके बाद उन्हें बस से घर भेजा गया। इन श्रमिकों के लिए परिवहन निगम ने 131 बसें लगाई थीं। जीआरपी इंसपेक्टर व आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव ने श्रमिकों की सुरक्षा की कमान संभाली। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि श्रमिक स्पेशल से आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था बनाई गई है। सभी को सुरक्षित घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed