फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   755 couple weeding

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 755 जोड़े

Sun, 12 Dec 2021 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
755 couple weeding
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 755 जोड़े
विज्ञापन

गरीब परिवारों के खुशहाली व बेहतर जीवन बनाने में प्रभावी है योजना: प्रभारी मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रामनगर ब्लॉक के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 755 जोड़े एक दूजे के हुए।
प्रदेश के मंत्री ग्राम्य विकास/समग्र विकास विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ गरीब परिवार के लोगों को मिल रहा है। यह योजना गरीब परिवारों में खुशहाली लाने तथा जीवन को बेहतर बनाने में प्रभावी है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाहित प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये व्यय किया जाता है। जिसमें 35 हजार विवाहित कन्या के बैंक खाते में भेजा जाता है। योजना के तहत पांच ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इसमें 755 जोड़े एक दूजे के हुए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौर प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार, हरीश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव सहित जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के सामने स्थित मैरेज हॉल में 135 जोड़े वैदिक मंत्र के बीच एक दूजे के हो गए। दो जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह हुआ। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने विवाहित जोड़ों को उपहार देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर सदर प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, साऊंघाट प्रमुख अभिषेक कुमार, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी आशीर्वाद दिया।
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मखौड़ा धाम के मनोरमा नदी तट पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सजे संवरे 145 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। हरैया विधायक अजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सात मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार बहादुरपुर के झिनकू लाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में 185 जोड़ों की शादी हुई।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक परिसर में कप्तानगंज के 41, दुबौलिया के 53 तथा गौर के 36 सहित कुल 130 जोडे़ एक दूसरे हो गए। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद दिया।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लॉक के आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें रामनगर, रूधौली और सल्टौवा ब्लॉक के कुल 160 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 14 जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed