फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हियुवा कार्यकर्ता एक फौजी की तरह

हियुवा कार्यकर्ता एक फौजी की तरह

Wed, 25 Jul 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ता एक फौजी की तरह
फोटो
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ता एक फौजी की तरह
स्व. विष्णुदत्त ओझा की पुण्य तिथि कार्यक्रम के दौरान बोले वक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हियुवा सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन है। योगी आदित्यनाथ ने 2002 में इसका गठन किया था। इसका मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर आतंकवाद, माओवाद रोकने, गो-तस्करी पर प्रतिबंध लगाने को लेकर संगठन ने अच्छी भूमिका निभाई। संगठन के चलते दंगों पर रोक लग गई। हियुवा कार्यकर्ता एक फौजी की तरह समाज में कार्य करता है। ये उद्गार भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी ने व्यक्त किए। वे बुुधवार को ब्लॉक रोड स्थित एक मैरिज हाल परिसर में हियुवा के पूर्व प्रदेश संयोजक स्व. विष्णु दत्त ओझा की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी व सहभोज कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने व जिले नाम मखौड़ा नगर करने की मांग उठाई। कहा कि संगठन का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलकर इस मांग को रखेगा। कार्यक्रम को अज्जू हिंदुस्थानी, विनय सिंह, अखंडप्रताप सिंह, पुष्कर मिश्र, रवींद्र गौतम ने भी संबोधित किया।

इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच की ओर से आवास विकास कार्यालय पर विष्णुदत्त ओझा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष नंदीश्वर दत्त ओझा ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन हिंदुत्व के स्वाभिमान की रक्षा को समर्पित था। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर हिंदुओं के स्वाभिमान के लिए संघर्ष करना ही एक मात्र लक्ष्य है। इस मौके पर प्रिंस बरनवाल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र चतुर्वेदी, घनश्याम प्रजापति, छोटू शर्मा, रवि चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमार, कबीर तिवारी, विमलेश, अवनीश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इधर, हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं ने विष्णुदत्त ओझा के पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र की नेतृत्व में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर विजय आर्य, नगेंद्र बहादुर सिंह, विनोद गुप्ता, अजय मिश्र, सुरेंद्र कुमार, किशन राजभर, प्रभात कुमार गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed