फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   67 crore rupees were transferred from a businessman's account under the pretext of a loan.

Basti News: लोन का झांसा देकर व्यापारी के खाते से 67 करोड़ का लेन-देन

Thu, 02 Apr 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
67 crore rupees were transferred from a businessman's account under the pretext of a loan.
नगर बाजार। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मिटिया चौराहा पर एक कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी को लोन दिलाने का लालच देकर ठगने का मामला सामने आया है। ठग ने व्यापारी के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर चालू खाता खेलवाकर लगभग 67 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के भूअर सराय निवासी श्याम बहादुर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि स्टोर मिटिया चौराहा उसकी गारमेंट एंड रेडीमेड की दुकान है। 19 सितंबर 2023 को राजीव नाम का एक व्यक्ति दुकान पर आया और खुद को विभिन्न बैंकों से लोन दिलाने वाला अधिकारी बताकर उसे पांच लाख रुपये के लोन दिलाने का झांसा दिया। राजीव ने उसका नाम-पता नोट किया और कहा कि 5-6 लोगों को भी लोन के लिए तैयार करें जिनके पास जीएसटी हो। 25 सितंबर 2023 को राजीव फिर आया और उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीएसटी नंबर, दुकान की फोटो आदि दस्तावेज ले गया।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2023 को उसने दोबारा आकर हमारा आधार, पैन, जीएसटी और आईडीएफसी बैंक के ब्लैंक चेक ले लिया। इसके बाद राजीव ने प्रार्थी को साथ लेकर पीएनबी बस्ती और आईडीएफसी बैंक बस्ती में चालू खाता खुलवाया। इसके बाद उसने पीएनबी बैंक के पांच चेक पर हस्ताक्षर कराए और बाद में पूरा चेकबुक, डेबिट कार्ड, पासवर्ड तथा उसका सिम कार्ड भी ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि राजीव ने सिम लेते समय कहा कि बार-बार ओटीपी आएगा तो दिक्कत होगी, इसलिए सिम मेरे पास रहेगा। कुछ दिनों बाद बैंक कर्मचारी दुकान पर आए और अत्यधिक ऑनलाइन लेन-देन की शिकायत की। तब पीड़ित को पता चला कि राजीव उसके खाते का दुरुपयोग कर रहा है। आरोप है कि पीड़ित ने 25 जनवरी 2024 को थाना वाल्टरगंज में सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed