फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   630 kva transformer

Basti News: तीन हजार की आबादी को 48 घंटे से नहीं मिली बिजली

Sat, 30 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
630 kva transformer
बभनान चीनी मिल गेट के सामने रखा ट्रांसफार्मर जला।
नगर पंचायत बभनान के चीनी मिल गेट का ट्रांसफाॅर्मर खराब
विज्ञापन

व्यावसायिक गतिविधियां ठप, पेयजल के लिए तरस रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बभनान। नगर पंचायत बभनान के चीनी मिल गेट के पास स्थापित 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर बुधवार रात करीब 10 बजे खराब हो गया था। इसे शुक्रवार तक ठीक नहीं किया जा सका। इससे करीब तीन हजार की आबादी को 48 घंटे से अधिक समय से बिजली नसीब नहीं हुई है। बिजली न मिलने से तमाम व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गईं हैं।
जानकारी के अनुसार, चीनी मिले के ट्रॉली गेट के करीब 630 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ है। बुधवार रात ट्रांसफॉर्मर अचानक खराब हो गया। बिजली कर्मियों ने इसे ठीक करने की जद्दोजहद की, लेकिन जब ठीक नहीं हुआ तो भी थक हारकर बैठ गए। इसे बाद बृहस्पतिवार को इसे ठीक करने का प्रयास किया गया। प्रिंस त्रिपाठी, संतोष तिवारी, अतुल सिंह, विजय कुमार आदि ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से जिंदगी बेपटरी हो गई है। एक ओर कारोबार प्रभावित हो रहा है तो दूसरी ओर पेयजल के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली न मिलने से गर्मी में रात काटनी मुश्किल हो रही है। उमस भरी गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा है। उपखंड अधिकारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को ठीक किया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed