फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... चौराहों के कायाकल्प का उद्योगपतियों ने उठाया बीड़ा

फोटो... चौराहों के कायाकल्प का उद्योगपतियों ने उठाया बीड़ा

Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो... चौराहों के कायाकल्प का उद्योगपतियों ने उठाया बीड़ा
फोटो...
विज्ञापन

चौराहों का कायाकल्प करेंगे उद्योगपति
डीएम की पहल पर उद्यमियों ने उठाया बीड़ा
चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रशासन को सौंपा प्लान
नौ जुलाई को उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने रखा था प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के अस्त-व्यस्त चौराहों के कायाकल्प की पहल रंग लाई। उद्योगपतियों ने प्रमुख 10 चौराहों को विकसित और संरक्षित करने का बीड़ा उठाया है। बुधवार को चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम डॉ. राजशेखर से मिलकर प्रस्ताव पर सहर्ष सहमति व्यक्त की। इस प्रस्ताव से गदगद डीएम ने ईओ नगरपालिका को तदनुसार अनुपालन करते हुए आगामी 20 सितंबर तक कार्रवाई पूरी करें, ताकि अक्टूबर के अंत तक चौराहे का कायाकल्प हो जाए।
चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव एचसी शुक्ला और गोपाल गुप्ता की सराहना करते हुए डीएम ने बताया कि आगामी 10 वर्षों तक के लिए उन्हें गोद दिया जाएगा। इस प्रस्ताव का सूत्रपात नौ जुलाई को उद्योगबंधु की बैठक के दौरान चौराहों को गोद लेकर विकसित करने का आग्रह किया था। उद्योगपतियों को शहर के ऐसे 10 चौराहों की सूची दी गई थी। जिसके हिसाब से यह शुरुआत की जा रही है। डीएम ने बताया कि इस निवेश के बदले संबंधित फर्म/इंडस्ट्रीज को उस चौराहे पर नाम प्रदर्शित करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


इस तरह किया बंटवारा
शहर के चौराहों को खूबसूरत बनाने की इस मुहिम में पांच बड़े प्रतिष्ठानों/उद्योगपतियों ने अपने ऊपर जिम्मा उठाया है। अकेले वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड ने प्रमुख पांच चौराहों को विकसित करने का जिम्मा लिया है। इसमें फव्वारा तिराहा, शास्त्री चौक, कंपनी बाग, नेहरू तिराहा और दक्षिण दरवाजा शामिल है। इसके अलावा होरा मोटर्स ने दो और एरोटेक इंटरप्राइजेज, विकींज इंडिया लिमिटेड और सिंह पेपर प्रोडक्ट एंड प्रिंटर्स ने एक-एक चौराहे को चमकाने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करेंगे कायाकल्प
चौराहे और ट्रैफिक पोस्ट का सुंदरीकरण।
एलईडी लाइट्स लगाना।
सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराना।
सार्वजनिक संबोधन को ध्वनि विस्तारक सिस्टम।
हरित पट्टी विकसित करने और पौधरोपण ।
अन्य आवश्यक कार्य जो नजरअंदाज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed