{"_id":"69ff7aad1cd1b89f710678a2","slug":"60802-cases-settled-in-national-lok-adalat-basti-news-c-207-1-bst1005-158357-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 60,802 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 60,802 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे न्यायमूर्ति का हुआ स्वागत स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नरायण मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। वह एक दिवसीय दौरे पर बस्ती सेशन डिवीजन के निरीक्षण एवं समीक्षा के लिए बस्ती आए थे। अदालत में कुल, 60802 वादों का निस्तारण किया गया।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जिला कारागार, बस्ती की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया गया। वादकारियों तथा अधिवक्ता की सुविधा के लिए लगाए गए लिफ्ट एवं कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया।
बताया गया कि अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 60,802 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें बैंक ऋण व अन्य प्रकार से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 58,246 मामलों का एवं न्यायालयों के 2,556 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया।
विज्ञापन
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा कुल 65 मामले निस्तारित किए गए जिसमें 94,70,000 की धनराशि क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान की गई एवं आपराधिक वादों के कुल 71,800 की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई।
अन्य सभी मामलों में कुल 5,08,02,373, इस प्रकार कुल 6,03,44,173 की धनराशि वसूल की गई।