फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6 police karmiyon per case

उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों पर केस

Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
6 police karmiyon per case
दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों पर केस
विज्ञापन

बस्ती। वर्ष 2012 में मुंडेरवा थाने में कच्ची शराब की फर्जी बरामदगी दिखाने का प्रकरण प्रकाश में आया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर के निरीक्षक चंद्रेश यादव ने इस संबंध में रविवार को तत्कालीन थानाध्यक्ष गजेंद्र राय सहित सभी छह पुलिस कर्मियों पर मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें गलत तरीके से फंसाना, लोक सेवक का विधि विरुद्ध आचरण, मिथ्या साक्ष्य, गलत तरीके से संपत्ति जब्त करने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
12 जून 2012 को हटवा गांव में पुलिस ने दबिश देकर कच्ची शराब की बरामदगी की थी। जिसके संबंध में आबकारी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया। बाद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर में शिकायत की गई कि फर्जी मुचलका तैयार कर सादे कागज पर आरोपियों का हस्ताक्षर बनवा लिया गया और थाने से छोड़ने के नाम पर छह हजार रुपये लिए गए। विजिलेंस के निरीक्षक चंद्रेश यादव ने जो तहरीर दी, उसमें आरोप है कि गाजीपुर जिले के थाना भावरकोल के नकटी निवासी गजेंद्र राय तत्कालीन थानाध्यक्ष थे। गजेंद्र राय के अलावा एसआई पारसनाथ सिंह यादव, आरक्षी राजमंगल यादव, जयप्रकाश राय, रिक्रूट आरक्षी श्रवण कुमार और एसआई योगेश कुमार सिंह ने मिलकर फर्जी तरीके से कार्रवाई की। शुरुआती छानबीन में आरोप सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। यहां बता दें कि आरोपी गजेंद्र राय वर्तमान में संतकबीरनगर जिले में तैनात हैं। मुंडेरवा के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि इसकी तफ्तीश में सही और गलत का फर्क सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि सात साल से अधिक पुराना मामला है। जिसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था उसकी शिकायत पर कार्रवाई हुई है। तफ्तीश में सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed