फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5691 candidates left the TGT exam

Basti News: 5691 अभ्यर्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
5691 candidates left the TGT exam
बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बुधवार को दो पालियों में आयोजित हुई। पहले दिन कुल नामांकित 13684 परीक्षार्थियों में 5691 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 7993 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिले के 21 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जिले के एपीएन पीजी काॅलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, श्रीहंस राज लाल इंटर कॉलेज, शिव हर्ष उपाध्याय कॉलेज समेत 21 केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 7556 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमे से 4343 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 3213 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह से द्वितीय पाली में कुल 6128 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 3650 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 2478 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक तैनात रहे। सचल दल सभी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। केंद्रों में मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की मनाही थी। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed