फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   53 seed samples were taken, authorization letter of one shop was suspended.

Basti News: बीज के 53 नमूने लिए गए, एक दुकान का प्राधिकार पत्र निलंबित

Mon, 17 Nov 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
53 seed samples were taken, authorization letter of one shop was suspended.
छापेमारी के दौरान बीज की दुकान में चेकिंग करते डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य।
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को बीज की 42 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीच के 53 नमूने लिए गए और एक दुकानदार के भागने पर उसका प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया। जबकि 12 दुकानदारों को अभिलेख अपूर्ण मिलने पर नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को रुधौली, सल्टौआ, गौर, बभनान आदि क्षेत्रों में छापा मारा। रुधौली क्षेत्र भैरव खाद एवं बीज भंडार सुरवार चौराहा, वर्मा खाद एवं बीज भंडार गौर, किसान खाद भंडार कोठई माता जी स्थान गौर समेत कुल 12 बीज प्रतिष्ठानों पर स्टॉक/ वितरण रजिस्टर अपूर्ण मिले। इसके अलावा अन्य अभिलेख भी अपूर्ण पाए गए। डीएओ ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी जवाब तलब किया गया है। बीज भंडार महादेवा पर जब टीम पहुंची तो दुकानदार भाग खड़ा हुआ। डीएओ ने संबंधित दुकान के बीज प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएओ ने बताया कि कुल 42 बीज की दुकानों की जांच कर बीज के 53 नमूने संग्रहित किए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यदि रिपोर्ट अनुकूल नहीं पाई गई तो कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed