{"_id":"5bb7b023867a5507690793eb","slug":"51538764835-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे से 275 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे से 275 गांवों की बिजली गुल
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
72 घंटे से 275 गांवों की बिजली गुल
दुबौलिया उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जला
गांव के लोगों ने उपकेंद्र पर जली मशीन हटाई
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। चार दिन से विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया से जुड़े 275 गांवों में बिजली गायब है। कारण कि उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जल गया है। जिम्मेदारों की लापरवाही देखकर उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को घेराव भी किया था।
शुक्रवार को भी आपूर्ति नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं की भीड़ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गई। नाराज लोगों का कहना था कि दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मोबाइल डिस्चार्ज है। बिजली से चलने वाले उपकरण डिब्बे बन गए हैं। मच्छरों के प्रकोप के चलते नींद भी छिन गई है। हालांकि, बृहस्पतिवार रात इनकमिंग की जली मशीनों को बदलने के लिए नई मशीनें पहुंचीं लेकिन उसको लगाने के लिए टेक्नीशियन नहीं आए थे। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि चार दिन से फीडर में खराबी आई है लेकिन सबस्टेशन पर कोई जिम्मेदार अधिकारी तक नहीं पहुंचा। लाइनमैन के साथ गांव के लोगों ने खुद जली मशीन को बाहर किया। इसके स्थान पर नई मशीन को पहुंचाया। रजवंत सिंह, आरडी मिश्रा, प्रमोद सिंह, संदीप, अरुण कुमार, चंदूलाल, राम बिलास, दिनेश सिंह, विनोद, मनोज आदि का कहना है कि चार दिन बीतने को है लेकिन अभी बिजली बहाल नहीं हुई। इससे खेतों की सिंचाई, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई तो बाधित है ही। छोटे उद्यमियों का भी कार्य प्रभावित हो गया है। अभी तक को बिजली विभाग का जिम्मेदार अधिकारी उपकेंद्र पर नहीं आया। हम लोग खुद ही स्थानीय लाइनमैन के सहयोग से जली मशीन को बाहर निकाले हैं और बदले में नई मशीन को स्थान पर पहुंचाया गया है। उपभोक्ताओं का कहना था कि अधिशासी अभियंता ने शुक्रवार को सप्लाई बहाल करने को कहा था लेकिन मशीन को सेट करने के लिए अभी तक कोई टेक्नीशियन ही नहीं पहुंचा है। ऐसे में सप्लाई कैसे शुरू होगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एएन मिश्रा से बात की गई। उन्होंने बताया कि तीन बजे टेस्टिंग शुरू करने के लिए टेक्नीशियन केंद्र पर पहुंच जाएंगे।