{"_id":"5b8ae2d142c79246452e03ae","slug":"51535828689-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तांतरण के चक्कर में बेआसरा हुई आसरा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तांतरण के चक्कर में बेआसरा हुई आसरा योजना
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तांतरण के चक्कर में बेआसरा हुई आसरा योजना
पात्रता सूची तैयार होने पर होगा आबंटन
आवास के लिए टकटकी लगाए 192 परिवार
बभनान के दो वार्डो में बनाए गए हैं आवास
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। नगरीय क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए चलाई जा रही आसरा योजना जिम्मेदारों की उदासीनता से जरूरतमंदों के लिए बेआसरा हो गई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस संतकबीरनगर ने दो वर्ष में पूरा होने वाले इस आवास को चार वर्ष बाद जैसे-तैसे पूरा तो कर लिया, मगर अभी इसका हस्तांतरण नहीं हो सका है। ऐसे में अब अगली तैयारी पात्रता सूची की है, जो कब तक निर्धारित हो जाएगी, यह तय ही नहीं है। यह अलग बात है कि जिम्मेदार पात्रता सूची पूरी किए जाने की बात कह रहे हैं, मगर धरातल पर अभी निर्धारण शेष है।
बता दें कि तीन मंजिला बनाए जा रहे इस आवासीय भवन का निर्माण नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड में 24 व पटेल नगर वार्ड में 168 आवासों का निर्माण कराया गया है। इस योजना को वित्तीय वर्ष 2015 में पूरा होना था पर जब योजना पूरी नहीं हुई तो तिथि को बढ़ाकर जून 2016 की गई, मगर फिर भी निर्धारित अवधि में यह पूरा नहीं हो सका। तिथि बढ़ने के चलते इन भवनों की कास्ट भी 6.49 करोड़ से बढ़ कर दस करोड़ पर पहुंच गई। प्रत्येक आवास में एक कमरा, किचन, बाथरूम व शौचालय है। यही नहीं आवास पेयजल व बिजली से सुसज्जित होगा। सीएनडीएस के अवर अभियंता मनीष चन्द का कहना है आवासीय भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसे डूडा के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं पीओ डूडा सतीश सिंह का कहना हैं अभी पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। इससे पहले जो सूची बनाई गई थी, उसकी जांच चल रही है। इसलिए सूची को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।