फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 buses will run for Delhi

होली पर दिल्ली के लिए चलेंगी 50 रोडवेज बसें

Tue, 03 Mar 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
50 buses will run for Delhi
बस्ती‌ डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें। - फोटो : BASTI
होली पर दिल्ली के लिए चलेंगी 50 रोडवेज बसें
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम की ओर से होली पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। अच्छी कमाई हो इसके लिए डिपो ने बस्ती से दिल्ली के लिए 50 बसों को लगाया है। लोकल दूरी के लिए 27 बसों को लगाया गया है।
इन बसों से डुमरियागंज, रुधौली, कलवारी, भानपुर, महादेवा, अकबरपुर, मुंडेरवा सहित अन्य स्थानों की यात्रा की जा सकेगी। इसके साथ ही लखनऊ के लिए 18 बसें भी चलाई जाएंगी। दस बसें कानपुर के लिए भी तैयार की गई हैं। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर की ओर से सभी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि छह से 15 मार्च तक अधिक से अधिक बसें संचालित की जाएं। इसके तहत बस्ती डिपो ने भी तैयारियां कर ली हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि प्रबंध निदेशक के निर्देश के अनुरूप पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। होली पर्व पर इस वर्ष भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की छुट्टियां हुईं निरस्त
होली में पूर्व की भांति इस बार भी अधिक से अधिक लोगों को यात्री सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए छह से 15 मार्च तक अधिकारियों, चालकों, परिचालकों व अन्य कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही चालकों एवं परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि भी घोषित की गई हैं। इसके तहत छह से 15 मार्च तक यदि कोई भी चालक या परिचालक ग्रामीण क्षेत्र में तीन सौ किमी प्रति दिन, उप नगरीय डिपो लखनऊ क्षेत्र में 250 किमी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा क्षेत्र में 250 किमी प्रति दिन वाहन चलाता है तो, उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से चार सौ रुपये की दर से एक मुश्त चार हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में पड़ सकती है यात्रा
बस्ती डिपो के बेड़े में शामिल 105 बसों में 86 निगम की हैं। 19 बसें अनुबंधित। इनमें करीब 30 ऐसी बसें हैं, जो 11 लाख किमी से अधिक की दूरी तक कर चुकी हैं। यदि आप इन बसों से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपकी यात्रा मुश्किल में पड़ सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार बसों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वर्कशाप से निकलने से पूर्व इनकी स्थिति का ठीक से आकलन कर लिया जाता है। इसके बाद इन बसों को रवाना किया जाता है। बताते हैं कि जो बसें अधिक पुरानी हो गई हैं, उन्हें लोकल रूट पर लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed