फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 bigha wheat crop burnt to ashes in Jagdishpur fire

Basti News: जगदीशपुर में आग से गेहूं की 50 बीघा फसल राख

Sun, 12 Apr 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
50 bigha wheat crop burnt to ashes in Jagdishpur fire
जगदीशपुर में आग से गेहूं की फसल जली-संवाद
महराजगंज। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक लगी आग से लगभग 50 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

आग से प्रभावित किसानों में छोटू सिंह, उमाकांत तिवारी, राम शुभावन, सुचित्रा सिंह, चित्रसेन सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सुशील सिंह, अशोक सिंह, त्रिलोकी सिंह, जयेश कुमारी, अरुण सिंह, पूनम सिंह सहित अन्य किसान शामिल हैं। इन किसानों की तैयार खड़ी फसल पूरी तरह जल जाने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति अपने खेत में कूड़ा व पराली जला रहा था। इसी दौरान उठी चिंगारी तेज हवा के साथ फैलकर अन्य खेतों तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed