फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 meter spur base sank

नदी में विलीन हो गया तटबंध का पांच मीटर बेस

Wed, 25 Jul 2018 11:29 PM IST
basti
basti Updated Wed, 25 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
5 meter spur base sank
Âæ¢¿ ×èÅUÚU Ï¢âæ SÂÚU ·¤æ ÕðâÐ - फोटो : amar ujala
बस्ती/दुबौलिया। घाघरा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी के जल स्तर बढ़ने की सूचना के बाद गांवों में दहशत फैली है। इधर पानी बढ़ने से जहां खलवा गांव के निकट स्थित तटबंध के ठोकर का बेस पांच मीटर कटकर पानी में समा गया, वहीं, दस मीटर पानी में धंस गया है। इस पर भी खतरा मंडरा रहा है। सूचना के बाद पहुंचे बाढ़ खंड व ग्रामीणों ने इसे बचाने के लिए ताकत लगाई है।  
विज्ञापन

घाघरा का पानी बढ़ने से कटरिया-चांदपुर तटबंध पर संकट बढ़ने लगा है। मंगलवार की रात खलवा गांव के निकट तटबंध का ठोकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार की रात पैदा हुई इन स्थितियों की जानकारी के बाद बाढ़ खंड के अधिकारी विजय प्रकाश वहां पहुंचे और इसे बचाने के प्रयास में जुट गए, जिससे देर रात स्थिति नियंत्रण में आ गई। इधर, ठोकर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे अधिशासी अभियंता दिनेश त्रिपाठी बंधे पर पहुंचे। यहां चल रहे कार्य को देखकर संतोष जताया। निर्देश दिया कि स्थितियों को देखते हुए कार्य में लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एसडीओ जितेंद्र कुमार, स्वप्निल श्रीवास्तव, बबलू शुक्ला, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, शशिधर यादव, राम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed