{"_id":"6092e9668ebc3ebf80433053","slug":"5-died-163-found-positive-basti-news-gkp393828735","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन सबसे कम पांच मौत, 163 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन सबसे कम पांच मौत, 163 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन सबसे कम पांच मौत, 163 नए पॉजिटिव
170 ने जीती कोरोना की जंग, डिस्चार्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 1190
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना को लेकर बुधवार को राहत वाली तस्वीर दिखी। बीते दस दिन में बुधवार को दूसरे दिन सबसे कम पांच मौतें हुईं। मंगलवार को सबसे कम तीन मौतें र्हुइं थीं। हालांकि, बुधवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 163 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 1190 हो गई है। जिले में अब तक कुल मौतों की संख्या 182 पहुंच गई है। वहीं, बुधवार को कैली में भर्ती 170 कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। जांच जारी है, मगर हर दिन सौ से ऊपर संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। तमाम व्यवस्था के बाद भी मौत हो रही हैं तो अधिक संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। गंभीर मरीजों के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली में व्यवस्था की गई है, जबकि सामान्य कोरोना मरीजों के लिए लेवल-वन के दो अस्पताल बनाए गए हैं। जिले में अब तक 44,00,885 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 4,36,090 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 4,26,753 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 9337 पॉजिटिव केस हैं। जबकि 1190 एक्टिव केस हैं। 3995 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 7479 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया है कि मेडिकल कॉलेज से जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार अपने जिले के पांच संक्रमितों की मौत हुई है।
तारीख कोरोना से मौत पाजिटिव केस
पांच मई पांच 163
चार मई तीन 209
तीन मई सात 110
दो मई 12 154
एक मई सात 164
30 अप्रैल 12 87
29 अप्रैल 13 140
28 अप्रैल 13 228
27 अप्रैल 12 243
26 अप्रैल पांच 146