{"_id":"5f81f5578ebc3e9b91747593","slug":"48-patients-are-healthy-37-positive-basti-news-gkp368886445","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 48 मरीज हुए स्वस्थ, 37 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 48 मरीज हुए स्वस्थ, 37 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 37 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3983 पहुंच गई है। जबकि 48 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 3524 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 384 है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि जिले से 137932 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 137122 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। 133139 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 810 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले में 164 जगहों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 83, हर्रैया में 54, भानपुर में 11 व रुधौली में 16 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है।
डीएम के मुताबिक कंटेंमेंट जोन को छोड़कर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चूंकि संक्रमण कम तो हुआ है, मगर खतरा अब भी बरकरार है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया है कि वे कोरोना से बचाव के हर संभव उपाय करें। डीएम ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों का टेस्ट कराकर सुरक्षित करने की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। शनिवार को 1840 नमूनों की जांच की रिपोर्ट आई है।