फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   46 majors of eight blocks will be electrified

Basti News: आठ ब्लॉकों के 46 मजरों का होगा विद्युतीकरण

Tue, 30 Jan 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
46 majors of eight blocks will be electrified
नई लाइन बनाने के साथ ट्रांसफाॅर्मर भी स्थापित करेगा निगम
विज्ञापन

विद्युतीकरण में करीब 1.26 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद में सौभाग्य योजना फेज-3 की शुरुआत हो चुकी है। निगम बिजली विहीन मजरों का सर्वे कराकर डाटा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी को भेज चुका है। सर्वे के अनुसार जिले में आठ ब्लॉकों के करीब 46 मजरों का विद्युतीकरण कराया जाना है। इस कार्य में सरकार का करीब 1.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सौभाग्य योजना के तहत बिजली निगम ग्रामीण इलाकों में मजरों (पुरवा) तक बिजली पहुंचाने का काम करता है। अब तक योजना के दो फेज में डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर चुका है। इसके बावजूद राजस्व गांवों के तमाम पुरवे बिजली विहीन हैं। इन पुरवों तक बिजली पहुंचाने का काम किया जाना है। फेज-3 में निगम यह काम कराने जा रहा है। सदर ब्लॉक में चार, कुदरहा में तीन, सल्टौआ में दो, हर्रैया में 18, विक्रमजोत व बहादुरपुर में आठ-आठ, कप्तानगंज में एक व परशुरामपुर में दो मजरों का विद्युतीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक में चैनपुरा, डिहवा, मंझरिया विक्रम, मुस्लिम बस्ती, कुदरहा में हरिजन बस्ती, भरटोला, भरवटिया, सल्टौआ में बभनगांव बाबू, डड़वा पुरवा को शामिल किया गया है। हर्रैया में प्रधान पुरवा, सुकरौली चौधरी, भुसुरी, करमडाड़, थान्हाखास, पूरे हासिन, बड़हर खुर्द, पूरे अवध, नदायें, नरायनपुर कुंवर, तुर्कीपुर, चमरहिया, अमारी, महेवा कुंवर, खटिकहिया, विश्वासी का पुरवा, लबदहा बाजार, ठाकुर टोला में विद्युतीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत में अहिरन पुरवा, केवटहिया, गोकुल, पूरा मुनेश्वर, बरगदहिया, छोटकी बुवरिया, बभनगांवा, महादेवा को शामिल किया गया है। बहादुरपुर में अगौना, बारीजोत, बिजौरा, लुतफाबाद, माझा कलां, महादेवा, चौथी हरिजन, भौआपार, कप्तानगंज में अनुसूचित जाति पुरवा, परशुरामपुर में हैदराबाद, जगन्नाथ पुर में बिजली लाइन बिछाई जाएगी।

..
फेज-3 में होना वाले कार्य
विद्युत निगम सौभाग्य फेज 3 के तहत नई लाइन बनाने और ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने का काम करेगा। जानकारी के अनुसार 46 मजरों में 25 केवीए के 32 ट्रांसफार्मर, 10.76 किमी 11 केवी लाइन, 19.02 किमी एलटी लाइन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed