{"_id":"65b184a5a720e3105606e535","slug":"45-candidates-received-offer-letter-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10497-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी के लिए 45 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी के लिए 45 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर
Thu, 25 Jan 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लेते अभ्यर्थी । संवाद
संयुक्त निदेशक बोले, हर परिवार को रोजगार से जोड़ने की चला रही मुहिम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कटरा स्थित राजकीय औद्याेगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बुधवार को रोजगार लगा। इसमें 200 रिक्त पदों के सापेक्ष 98 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार व लिखित परीक्षा के आधार पर 45 अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लेटर दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार रुपये का स्टाइपेंड व अन्य सुविधाएं देने की पेशकश की गई।
संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशुक्षु) पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि सरकार हर परिवार को रोजगार से जोड़ने के लिए काम कर रही है। अभियान के तहत सभी ब्लॉकों में रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें कुशल व अकुशल अभ्यर्थियों को चयन किया जा रहा है।
जिले में आयोजित रोजगार मेलों का आईटीआई नोडल है। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षुओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े इसके लिए रोजगार मेला लग रहा है। इए मौके पर प्लेसमेंट प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे, राजेश उपाध्याय, अनूप वर्मा, हरिशंकर, जय कुशवाहा, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।