फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गेहूं लदी पिकअप पलटी, दो घायल

गेहूं लदी पिकअप पलटी, दो घायल

Sat, 13 Apr 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
गेहूं लदी पिकअप पलटी, दो घायल
गेहूं लदी पिकअप पलटी, दो घायल
विज्ञापन

हाईवे पर तिलकपुर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। फोरलेन स्थित तिलकपुर के पास शनिवार को सुबह करीब नौ बजे सफारी गाड़ी गेहूं लदी पिकअप से टकरा गई। पिकअप पर गेहूं लदा था, इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पिकअप चालक गेहूं लादकर कप्तानगंज से बस्ती की तरफ जा रहा था। वह नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही सफारी गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पीछे से पिकअप में जा टकराई। वाहन के टक्कर से अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे पिकअप पर लदा गेहूं सड़क पर ही बिखर गया। इस हादसे में पिकअप चालक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भरथापुर निवासी 55 वर्षीय राम कल्प तिवारी व कप्तानगंज निवासी 30 वर्षीय नोहर गुप्ता घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे फुटहिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया। उन्होंने बताया कि दोनों गाड़ियों को क्रेन से रास्ते से हटवा दिया गया है। थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed