फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   400 unit blood need in district

जिले में हर महीने 400 यूनिट खून की खपत 

Wed, 29 Aug 2018 12:19 AM IST
basti
basti Updated Wed, 29 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
400 unit blood need in district
blood
बस्ती। जिले में प्रतिमाह औसतन 400 यूनिट ब्लड की जरूरत होती है। जिसकी आपूर्ति तीन सरकारी लाइसेंस वाले ब्लड बैंक करते हैं। इन केंद्रों से खून की बिक्री नहीं होती है बल्कि खून के बदले खून दिया जाता है। हालांकि शुल्क के रूप में निजी अस्पताल में भर्ती मरीज से 1050 रुपये और सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज से 400 रुपये लिए जाते हैं। 
विज्ञापन

खून का काला कारोबार उजागर होने के बाद अब शहर के पंजीकृत ब्लड बैंक भी अभिलेख दुरुस्त करने में जुट गए हैं। ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला अस्पताल व निजी संस्थान सेवा ब्लड बैंक को खून लेने व देने का लाइसेंस प्राप्त है। यहां सरकारी प्रावधानों के अनुसार खून लेने से पहले संबंधित व्यक्ति का हीमोग्लोबिन टेस्ट होता है। इसमें कम से कम 12.50 प्रतिशत हीमोग्लोबिन होना जरूरी है। इसके बाद ब्लड बैंक एचबीएसएजी यानी हेपेटाइटिस बी, एचसीवी यानी हेपेटाइटिस सी, एमपी यानी मलेरिया, वीडीआरएल यानी सिफलिस की जांच करता है। इन जांचों में पास होने के बाद खून लिया जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक बार में केवल 350 मिलीलीटर रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता तीन माह में एक बार ही खून दान कर सकता है।     जिला अस्पताल के ब्लड बैंक तकनीशियन इंचार्ज मो. हकीक ने बताया कि ब्लड बैंक से प्रतिमाह औसतन सौ यूनिट खर्च होता है। इसे किसी सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को देने के लिए उनके परिवार अथवा संबंधी से एक यूनिट रक्त के साथ निर्धारित शुल्क भी लिया जाता है। 
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली के ब्लड बैँक के इंचार्ज रामशंकर का कहना है कि अस्पताल में औसतन 100 यूनिट ब्लड की प्रतिमाह खपत है। जबकि निजी संस्थान सेवा ब्लड बैंक के प्रबंधक चंद्रभान ने बताया कि यहां से करीब 200 यूनिट खून प्रतिमाह जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाता है। यहां भी रक्त के बदले रक्त और शुल्क का प्रावधान लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंकों में 520 यूनिट रक्त की क्षमता
बस्ती। जिले में स्थापित दो सरकारी व एक गैर सरकारी ब्लड बैंक की कुल क्षमता 520 यूनिट की है। यहां 35 दिनों तक खून को सुरक्षित रखा जाता है। उसके बाद उसे डेड घोषित कर निस्तारित कर दिया जाता है। 

जिला अस्पताल में कुल 300 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। रक्त को सुरक्षित रखने के लिए डीफ्रीजर है। इसी प्रकार कैली हास्पिटल में 100 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। उसी क्षमता के आधार पर यहां सभी ग्रुपों के खून एकत्रित कर रखे जाते हैं। सेवा ब्लड बैंक में केवल 120 यूनिट ब्लड सुरक्षित रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed