फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 people found corona positive

कोरोना से चार नए संक्रमित मिले

Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
4 people found  corona positive
जिले में चार कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना से एक्टिव मरीजों संख्या 30 पहुंच गई है। रविवार को मेडिकल कॉलेज से आई 595 नमूनों की जांच में चार लोग कोरोना सक्रमित मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों से स्वास्थ्य टीम ने 404 नमूने एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. जय सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आम जन गाइड लाइन का पालन करें। दूरी व मुंह पर मास्क जरूरी है। कहा कि संक्रमण की गति धीमे ही सही मगर बढ़ रही है। कोई दिन ऐसा नहीं है, जब संक्रमित न मिले हों। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अब तक 789 नमूनों की जांच लंबित है। लोगों से सीएमओ ने अपील की है कि वे टीकाकरण जरूर कराएं। जिले में 30 सितंबर तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को प्रीकॉशन डोज दिया जा रहा है। सभी सेंटरों पर इसका संचालन हो रहा है। ऐसे में सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव का सरल तरीका टीकाकरण ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed