फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   38 thousand families will be deprived of the gift of free cylinder

Basti News: मुफ्त सिलिंडर के तोहफे से वंचित होंगे 38 हजार परिवार

Mon, 21 Oct 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
38 thousand families will be deprived of the gift of free cylinder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली पर उज्ज्वला योजना के तहत आच्छादित परिवारों के मुफ्त गैस सिलिंडर देने की योजना लागू की गई है। आधार प्रमाणित न होने की वजह से 38 हजार छह सौ परिवार वंचित हो सकते हैं।
जनपद में उज्ज्वला योजना के कुल 2,07,081 परिवार हैं। इन्हें इस योजना से आच्छादित किया जाना है। इनमें से एक लाख 68 हजार 456 परिवार ऐसे हैं, जिनके आधार का प्रमाणीकरण हो चुका है। उन्हें नियमानुसार बुकिंग कराने पर योजना का लाभ मिल जाएगा।
विज्ञापन

मगर, 38 हजार 625 उपभोक्ता परिवार का आधार प्रमाणित नहीं हो पाया है। ऐसे में दीपावली का तोहफा अधर में लटक सकता है।
सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वर्ष में दो बार होली और दीपावली पर निशुल्क एलपीजी सिलिंडर देने का निर्णय लिया है।
वित्तीय वर्ष-2024-25 के प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक और द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2025 तक लाभार्थियों को पूर्णतया निशुल्क सिलिंडर का वितरण कराया जाएगा। यह सिलिंडर उन्हीं को मिलेगा जिसके आधार का प्रमाणीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने ऐसे लाभार्थी जिनके आधार प्रमाणित नहीं हैं, उन्हें पहले अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर आधार प्रमाणित कराना होगा। इसके बाद वह भी इस योजना के हकदार हो जाएंगे।

लाभार्थी अपने स्तर से भुगतान कर 14.20 किग्रा सिलिंडर प्राप्त करेंगे। इसके दो-तीन दिन के भीतर दी जाने वाली सब्सिडी उसके बैंक खाते में ऑयल कंपनी भेज देगी।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed