Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3.49 lakh children were given deworming tablets.

Basti News: 3.49 लाख बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक की गोली

Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
3.49 lakh children were given deworming tablets.
बस्ती। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को सभी सरकारी, वित्तीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।
विज्ञापन

अभियान में विभागीय आंकड़ों के अनुसार 3.49 लाख बच्चों को कृमिनाशक गोली दी गई। वहीं इसमें छूटे बच्चों को माॅपअप के दिन 13 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी।
अभियान की शुरुआत नगर क्षेत्र स्थित बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी एमके मल्होत्रा, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया और डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद क्रमवार बच्चों को गोली खिलाई गई और बच्चों को इसके प्रति जागरूक भी किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि गोली के सेवन करने से कृमि से बचाव संभव है। इस दौरान प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातुन, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 212 बच्चों को खिलाई गई गोली : बनकटी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पीएचसी बनकटी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 212 बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed