{"_id":"601998298ebc3e36bd631709","slug":"337-cases-could-not-be-settled-basti-news-gkp3832336182","type":"story","status":"publish","title_hn":"337 मामलों का नहीं हो सका निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
337 मामलों का नहीं हो सका निस्तारण
विज्ञापन
भानपुर मे डीएम-एसपी के साथ लोगो की समस्याएं सुनते विधायक संजय प्रताप जायसवाल
- फोटो : BASTI
337 मामलों का नहीं हो सका निस्तारण
बस्ती। जिले के चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 386 मामले आए। महज 49 मामलों का ही निस्तारण हो सका। 337 मामलों का निस्तारण नहीं हो सका।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा के साथ विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 114 मामले दर्ज किए गए। इसमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए डीएम ने समय के भीतर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आनंद श्रीनेत, तहसीलदार केएन तिवारी, सीओ रुधौली शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
हर्रैया में एसडीएम नंद किशोर कलाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 123 मामले आए थे। 16 मामलों का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित की गई, जहां कुल 88 मामले आए, जिसमें से दस मामलों का निस्तारण किया गया। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 61 मामले दर्ज किए गए। इनमें 11 का निस्तारण मौके पर हो पाया। इस दौरान एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, सांसद के प्रतिनिधि राकेश शर्मा, तहसीलदार प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।