{"_id":"661ee8839fcc5a832a034596","slug":"336-police-personnel-left-for-voting-basti-news-c-207-1-sgkp1002-115130-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुजफ्फरनगर जिले में मतदान कराने 336 पुलिस कर्मी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुजफ्फरनगर जिले में मतदान कराने 336 पुलिस कर्मी रवाना
Wed, 17 Apr 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने कर्मियों को फूल-माला पहनाकर वाहन को दिखाई हरी झांडी
दूसरे चरण में बागपत का मतदान कराने जाएंगे सभी पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के मतदान के लिए जनपद बस्ती से 336 पुलिस कर्मियों को मुजफ्फरनगर जिले के लिए रवाना किया गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी विनय कुमार चौहान ने उन्हें फूल माला पहनाया।
चुनाव सेल के प्रभारी अनिल कुमार दुबे, प्रतिसार निरीक्षक संदीप राय, एसआई दुर्गेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में एसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। रवानगी से पहले एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों, कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक चीजों से अवगत कराया। साथ ही, हिदायत दी गई कि किसी भी सूरत में पुलिस की साख और प्रतिष्ठा पर आंच न आने पाए।
एसपी ने कहा कि आचार संहिता का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। आप जनपद से दूसरे जनपद में चुनाव कराने जा रहे हैं, वहां अनुशासन बनाए रखिएगा। किसी पुलिसकर्मी की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। जिस जनपद में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आप लोगों को भेजा जा रहा है, वहां निष्पक्ष मतदान कराना जिम्मेदारी है। सख्त हिदायत दी कि रास्ते में यातायात नियमों का सभी लोग पालन करेंगे।
विज्ञापन
रवाना किए गए 336 पुलिस कर्मियों में 40 उप निरीक्षक और शेष हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। प्रथम चरण का चुनाव कराने के बाद यह सभी पुलिस कर्मी दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए वहीं से जनपद बागपत के लिए रवाना हो जाएंगे। यह सभी पुलिस कर्मी चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जिले के लिए वापसी करेंगे।