{"_id":"6a568c296215ba2a070b1ceb","slug":"33-kv-cable-burnt-out-ct-scan-services-and-oxygen-plant-stalled-basti-news-c-207-1-bst1005-162339-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 33 केवी केबल जला, सीटी स्कैन जांच और ऑक्सीजन प्लांट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 33 केवी केबल जला, सीटी स्कैन जांच और ऑक्सीजन प्लांट ठप
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 33 केवी केबल जलने से सीटी स्कैन सेवा ठप संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेवा चार दिन से ठप है। बताया गया कि 33 केवी का केबल जलने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। शनिवार को केबल में शॉर्ट-सर्किट से केबल जल गया था, जो मंगलवार तक ठीक नहीं हो सका।
इससे सीटी स्कैन कराने आने वाले करीब 20 से अधिक मरीज रोजाना लौट जा रहे हैं, वहीं ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई भी ठप है, मैनुअल तरीके से काम चलाया जा रहा है। इससे जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों आए दिन परेशानी की सामना करना पड़ रहा है। 11 जुलाई को सब स्टेशन जिला अस्पताल से पैथोलॉजी के पीछे लगे ट्रांसफार्मर तक शॉर्ट-सर्किट के चलते 33 केवी केबल जल गया।
इससे सीटी स्कैन भवन और ऑक्सीजन प्लांट की सप्लाई बाधित हो गई। मंगलवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे सीटी स्कैन जांच बाधित ठप पड़ा है, जबकि जिला अस्पताल में रोजाना सीटी स्कैन के लिए औसतन 20 से अधिक मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
आपूर्ति बहाल करने के लिए एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने विद्युत वितरण खंड प्रथम को पत्र भेजकर केबल बदलने और आपूर्ति बहाल करने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 40 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। सोमवार काे ऑक्सीजन की गाड़ी आई है। अस्पताल में 10 बड़े और 30 छोटे सिलिंडर मौजूद रहे।