{"_id":"60c0fc618ebc3e14dd3f3853","slug":"32-77-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-basti-news-gkp3975122153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगाए जाएंगे 32.77 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगाए जाएंगे 32.77 लाख पौधे
विज्ञापन
जिले में लगाए जाएंगे 32.77 लाख पौधे
बस्ती। जिले में एक जुलाई से चलने वाले अभियान में 32 लाख 77 हजार पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में पौधों को लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध करने को कहा। अभियान में उद्यान विभाग की ओर से किसानों को व्यक्तिगत रूप से फलदार पौधे देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परिसर, पार्क, नहरों के किनारे, बाउंड्रीयुक्त स्कूल कॉलेज परिसर, सरकारी कार्यालय तथा ग्राम समाज की भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राम पंचायतवार स्थल की सूचना गूगल शीट पर दर्ज करें। अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड राकेश कुमार गौतम ने बताया कि जिले में उनकी 56 किलोमीटर नहर है, जिसके खाली स्थान पर पौधरोपण किया जा सकता है।
डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि वन विभाग की ओर से 10 लाख 86 हजार तथा अन्य विभागों की ओर से 21 लाख 91 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में कुल 48 लाख 58 हजार पौधे उपलब्ध हैं। उद्यान विभाग में सवा दो लाख पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी, उप निदेशक कृषि डॉ. संजय त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, रामदुलार, टीपी गुप्ता, उदय प्रकाश पासवान, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, विभागीय अधिकारीगण तथा खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।