फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... शहर में अपशिष्ट खातिर रखवाए सात कंटेनर

फोटो... शहर में अपशिष्ट खातिर रखवाए सात कंटेनर

Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो...  शहर में अपशिष्ट खातिर रखवाए सात कंटेनर
फोटो...
विज्ञापन

शहर में अपशिष्ट खातिर रखवाए सात कंटेनर
कूड़े डालने की बदइंतजामी और शौचालय का देखा था अभाव
17 अगस्त को शहर भ्रमण में डीएम के निर्देश पर अमल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर की सूरत संवारने का जिस पर जिम्मा है, उसे न तो शहरियों की जरूरत समझ में आती है न ही सफाई-गंदगी में फर्क समझ आता है। अगर ऐसा न होता तो डीएम के आगे शर्मिंदगी न उठानी पड़ती। हिदायत के बाद नगर पालिका प्रशासन की तंद्रा टूटी और बड़ी मुश्किल से कूड़े के सात डिब्बे रखवाए गए। ईओ नगर पालिका का कहना है कि उपलब्धता के अनुसार फिलहाल महिला अस्पताल, एसपी ऑफिस के पास, गांधी नगर चौक सब्जी मंडी, नेहरू तिराहा, मालवीया रोड, कंपनी बाग और जनता होटल पर डिब्बे रखवाए उपलब्ध हैं।

17 अगस्त को डीएम डॉ. राजशेखर शहर के प्रमुख मार्ग पर जन सुविधाओं का जायजा लेने निकले तो यह देखकर हैरान रहे कि खुले में लोग कचरा फेंकते हैं। पूछने पर लोगों ने उन्हें बताया कि कभी इसे लेकर पहल नहीं की गई। तत्काल डीएम ने 14वें वित्त आयोग मद से 20-30 बड़े टिपिंग मशीन/अपशिष्ट लिफ्टिंग मशीनों युक्त कंटेनर क्रय की निविदा कराने को कहा। यह भी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया कि पीपीपी मॉडल पर ( पे एंड यूज) आधारित अच्छे जन शौचालयों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण, बेहतर रखरखाव और संचालन का प्रबंध करने के लिए 31 अगस्त तक निविदा कराएं। शहर के आसपास कूड़े के लिए स्थल चिह्नित करके एसडीएम सदर, तहसीलदार और ईओ से डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। ताकि पालिका और सीएनडीएस निर्माण एजेंसी के सॉलिड कचरा प्रबंधन साइट पूरा होने तक इस्तेमाल किया जा सके। इस कड़ी में पालिका की तरफ से अमल हुआ है। डीएम का कहना है कि निर्देश के मुताबिक प्रशासन की टीम पहली सितंबर को इसकी समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed