{"_id":"5ec7fe208ebc3e909726a55b","slug":"3080-passengers-landed-at-the-station-basti-news-gkp3521265121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती स्टेशन पर सात ट्रेनों से उतरे 3080 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती स्टेशन पर सात ट्रेनों से उतरे 3080 लोग
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचे श्रमिक।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती स्टेशन पर सात ट्रेनों से उतरे 3080 लोग
झांसी, लुधियाना से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंचीं श्रमिक स्पेशल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार झांसी, लुधियाना, लिंगमपट्टी, सहारनपुर सहित अन्य स्थानों से 3080 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बस्ती पहुंचीं।
पहली गाड़ी झांसी से बृहस्पतिवार की देर रात पहुंची। इसमें कुल 96 यात्री बस्ती उतरे। इसके बाद दूसरी ट्रेन रात 1:55 बजे यहां आई। यह ट्रेन ललितपुर से आई थी। इसमें कुल 66 यात्री थे। इन्हें स्टेशन पर उतारने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोशल डिस्टेसिंग से लाइन लगवाकर थर्मल स्क्रीनिंग की और बाद में उन्हें घर जाने दिया। शुक्रवार की सुबह 8:42 बजे गाजियाबाद से पहुंची श्रमिक स्पेशल में 157 यात्री यहां उतरे। लुधियाना से 144 श्रमिक, लिगमपट्टी से आई ट्रेन से 1241 यात्री, दूसरी ट्रेन फिर लुधियाना से आई, इसमें 86 यात्री, सहारनपुर से 1280 यात्री यहां उतरे। इसके अलावा गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। गाड़ी रुकते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव व जीआरपी थानाध्यक्ष मार्केंडेय यादव ने व्यवस्था को संभाल ली। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे थे। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की ओर से बसों का इंतजाम किया गया था। सभी को सोशल डिस्टेंश का पालन कराते हुए बसों में बैठाया गया। इसके साथ ही बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। इस बीच डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।