फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3000 namune

फाइलेरिया: नाइट ब्लड सर्वे में लिए गए तीन हजार नमूने

Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
3000 namune
फाइलेरिया : नाइट ब्लड सर्वे में लिए तीन हजार नमूने
विज्ञापन

बस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग नाइट ब्लड सर्वे अभियान चला रहा है। प्रशिक्षित टीमें घर जाकर देर रात में लोगों के खून का नमूना एकत्रित कर रही हैं। अभियान में नगरीय क्षेत्र के दो मोहल्लों सहित छह ब्लॉकों के एक-एक गांव को चयनित किया गया है।
प्रत्येक चिह्नित क्षेत्रों से 500 ब्लड स्लाइड बनाई जाएगी। अभी तक तीन हजार से ज्यादा लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी जांच होगी। पॉजिटिव निकलने वाली सभी स्लाइड व निगेटिव वाली स्लाइड में से 10 प्रतिशत को जांच के लिए जवाहर भवन स्थित एडी मलेरिया कार्यालय स्थित अत्याधुनिक लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि शहर के तुरकहिया व पुरानी बस्ती के पठान टोला मोहल्ले सहित मरवटिया के महसों, कुदरहा ब्लॉक के गायघाट, बनकटी के बेहिल, हर्रैया के थान्हाखास, बहादुरपुर के नगर बाजार व गौर के रघुनाथपुर में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसमें से महसों, गायघाट, बेहिल व पठान टोला में सर्वे का काम पहले से चल रहा है। बनकटी के बेहिल, हर्रैया के थान्हाखास व शहर के तुरकहिया मोहल्ले में सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अन्य जगहों पर भी एक से दो दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी खून के नमूनों की जांच कराई जाएगी। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी से फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले नाइट ब्लड सर्वे का काम कराया जाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल एक प्रतिशत से कम था एमएफआर
पिछले साल नाइट ब्लड सर्वे की तैयार कराई गई रिपोर्ट में माइक्रो फाइलेरिया रेट (एमएफआर) 0.42 प्रतिशत था। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया की एमएफआर का प्रतिशत एक या उससे ज्यादा होने पर माना जाता है कि उक्त जिले में फाइलेरिया का रोग पनप रहा है। फिर उसके लिए अलग से योजना तैयार करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि कुल 4016 स्लाइड बनाई गई थी, जिसमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed