{"_id":"65e76a201a1869910c04eb54","slug":"30-candidates-registered-for-employment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112474-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 30 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 30 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए कराया पंजीकरण
Wed, 06 Mar 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
कृषक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगा रोजगार मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मंगलवार को कृषक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेला लगा। इसमें 30 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया।
रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता संतोष शुक्ला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नौजवानों को रोजगार देने के लिए मेले का आयोजन कर रही है।यहां बड़ी-बड़ी कंपनियां आकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन कर उन्हें रोजगार दे रही है।
आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र शुक्ला ने कहा कि हर वर्ष आईटीआई से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी टेक्निकल डिग्री लेकर उत्तीर्ण हो रहे हैं। समय से रोजगार उपलब्ध हो जाए तो अभ्यर्थियों के लिए सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 20 छात्र व दस छात्राओं ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।इस मौके पर प्रबंधक उषा देवी, अनिल कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।