फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   30 additional buses will run on Ayodhya route for nine days

Basti News: नौ दिन अयोध्या रूट पर चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें

Fri, 12 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
30 additional buses will run on Ayodhya route for nine days
नौ दिवसीय मेले में हर वक्त मिलेंगी अयोध्या के लिए रोडवेज बसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में लगने वाले रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने गोरखपुर से बस्ती होकर अयोध्या रूट पर 30 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया। यह बसें नौ दिन तक श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचाएंगी और वापसी में भी सेवा देंगी।

चैत्र नवरात्र में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर अयोध्या में भव्य लगता है। इस बार जनवरी में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। इससे रामनवमी मेले में करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अंदाज लगाया जा रहा है। इसको लेकर शासन स्तर से संयुक्त सचिव केपी सिंह ने परिवहन आयुक्त को अयोध्या धाम से जुड़े हर रूट पर 30-30 अतिरिक्त बसों का संचालन कराने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

यह वह बसें हैं जो नियमित रूप से अयोध्या होकर जाने वाली बसों से अलग हैं। इसके अलावा सभी बसों को एक निश्चित स्थान पर खड़ा किया जाएगा। फिर उसी रूट से वह श्रद्धालुओं को उनके गृह जनपद पहुंचाएंगी। परिवहन निगम के वर्कशॉप में सीनियर फोरमैन चंदन लाल व श्रीकेश चौरसिया की निगरानी में अयोध्या तक आवागमन करने वाली इन बसों को तैयार रखा गया है। ब
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने रामनवमी मेले में हर वक्त बसें उपलब्ध कराने का दावा किया है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सबसे अधिक जोर लखनऊ व दिल्ली जैसे महानगरों तक सेवा देने पर है। इन रूटों पर अधिक से अधिक बसों को भेजने की तैयारी की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को अयोध्या मेला स्थल तक आवागमन करने में परेशानी न उठानी पड़े। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि आवश्यकतानुसार लंबे से लेकर छोटे रूटों पर बसों व फेरों की संख्या में इजाफा किया जाएगा।

..
कोट
अयोध्या में आयोजित रामनवमी मेले में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार बसों की संख्या व फेरे में बढ़ोत्तरी की जाएगी। बसों की नियमित निगरानी के लिए वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव, कर्मचारी नेता इंद्रजीत तिवारी, कन्हैया सिंह, सत्यदेव मिश्रा, मनीष कुमार श्रीवास्तव और अन्य कर्मियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले में बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।


- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed